Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2025। सेसोमूं स्कूल भवन के सभागार में शनिवार को करियर काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया गया। सुबह 9:00 बजे प्रारंभ हुए इस सेशन में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों और उनकी तैयारी से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में करियर का चुनाव केवल अंकों के आधार पर नहीं, बल्कि रुचि, समझ और आत्मविश्वास के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि वे अपने अभिभावकों से खुलकर बात करें और अपने रुचि क्षेत्र को पहचानते हुए आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य का निर्धारण करें। कार्यक्रम का संचालन एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर फरियाद अली द्वारा किया गया, जिन्होंने विज्ञान संकाय के अंतर्गत मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे प्रमुख विकल्पों के साथ-साथ लॉ, आर्ट, डिजाइन जैसे अनेक क्षेत्रों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने NEET, JEE, CUET, CLAT जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं प्रारूप पर भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। सत्र में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों ने भी अपने अनुभवों के आधार पर विद्यार्थियों को करियर की संभावनाओं से परिचित कराया। रामनिवास बेनीवाल (फिजिकल एजुकेशन) ने खेल जगत के साथ -साथ डिफेंस क्षेत्र के करियर विकल्पों की जानकारी दी। बृजेश कुमार दुबे (कॉमर्स) ने बैंकिंग, मैनेजमेंट, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, फाइनेंस आदि क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों को उजागर किया। प्रिया श्रीवास्तव (कंप्यूटर साइंस) ने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और आईटी इंडस्ट्री की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान अनेक अभिभावक उपस्थित रहें। अभिभावकों ने स्कूल के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित इस सत्र के विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की दिशा में एक सार्थक प्रयास सिद्ध होने की बात कही।