Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जून 2020। सीबीएसई की दसवीं एवं बारहवीं की बची हुई परिक्षाएं भले ही स्थगीत कर दी गई हो लेकिन राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं खतरों के बीच भी आयोजित करवाई जा रही है। पूरे राज्य में सभी परीक्षा केन्द्रों पर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ते हुए देखी गयी है एवं सभी अभिभावकों के मन में यही डर सता रहा है कि कहीं ये परीक्षा जानलेवा ना बन जाए। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में भी परीक्षा के दौरान सभी अभिभावकों को यही डर सताता रहा है। दसवीं के दो पेपर बाकी थे, जिनमें से पहला पेपर आज 29 जून को हो गया है एवं दुसरा पेपर कल 30 जून को होना है। हालांकि शिक्षा विभाग द्वारा सोशल डिस्टेंस की पालना में बच्चों के बैठने की व्यवस्थाएं तो दूर दूर की गयी है एवं इस कारण बच्चों को कक्षाओं के बाहर मैदानों में भी बैठना पड़ा है। स्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की स्क्रिनिंग भी की गई व हाथ भी धुलवाए गए। लेकिन स्कूल में प्रवेश के समय एवं बारह निकलते समय सभी स्कूलों के बाहर सैंकडों बच्चों सहित सैंकडों अभिभावकों का जमावड़ा रहा। ऐसे में अगर सैंकडों लोगों में से किसी एक को भी कोरोना संक्रमण रहा तो खामियाजा सभी बच्चों को भुगतना पड़ेगा। प्रशासन द्वारा सोशल डिस्टेंस के नाम पर केवल स्कूल के अंदर की व्यवस्थाओं तक ही सिमित हो जाना भी सही साबित नहीं हुआ है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 10वीं की परीक्षा के बाद सभी जगह ऐसी ही तस्वीरें सामने आई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय विद्यालय के बाहर अभिभावकों की बच्चों की भारी भीड़ रही।