Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2026। विश्व श्रम दिवस पर लर्न एंड फन स्कूल के बच्चों ने मेहनतकश कामगारों का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद कार्ड देकर उनके प्रति सम्मान जताया। स्कूल के विद्यार्थी घूमचक्कर, अनाज मंडी, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन रोड, सरकारी अस्पताल व नगरपालिका परिसर पहुंचे और कामगारों का आभार जताया। विद्यार्थियों ने सफाई कर्मचारियों, माली, धोबी, निर्माण कार्य करने वाले श्रमिक, घर घर सामान पहुंचाने वाले डिलिवरी बॉय, तकनीकी मदद करने वाले प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, नर्सिंग सेवाएं देने वाले युवा, पुलिसकर्मियों को धन्यवाद कार्ड दिया। बच्चों ने सामूहिक रूप से उनकी सेवाओं के लिए उन्हें थैक्यूं कहा, तो इन मेहनत करने वालों के होठों पर मुस्कान छा गई। सभी लोगों ने बच्चों के प्रति खूब स्नेह जताया। विद्यालय की संस्था प्रधान विनीता सारस्वत ने बताया कि बच्चों को श्रम दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें परिश्रम का महत्व समझाते हुए किसी काम को छोटा नहीं समझने की प्रेरणा दी गई। बच्चों को समाज में सभी का समान रूप से सम्मान करने के सामाजिक भाव से जोड़ा गया। सारस्वत ने बताया कि किताबी ज्ञान के साथ बाहरी ज्ञान आवश्यक है और इसी सिद्धांत की पालना में स्कूल के छात्र छात्राओं को समय समय पर स्कूल के बाहर की दुनिया से परिचय करवाते हुए जीवन मूल्यों की समझ विकसित करने के प्रयास किए जाते है। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल का स्टाफ उनके साथ रहा।