Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
123
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कोचिंग क्षेत्र में प्रतिष्ठित ब्रांड वी एज्यूहब एवं श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा सामाजिक सरोकारों को निभाने की दिशा में बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक करने एवं प्रतिभाओं को सम्मानित कर निखारने के लिए आयोजित की गई निशुल्क प्रतिभा खोज परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह रविवार को आयोजित किया जाएगा। झंवरों की चक्की के पास स्थित वी एज्युहब कैम्पस में सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में अतिथि रूप में क्षेत्र के शिक्षाविद्द मौजूद रहेगें। वी एज्युहब के रामवतार शर्मा ने बताया कि परीक्षा में 750 से अधिक बच्चों ने भाग लिया था एवं इनमें से सुपर 100 को सम्मानित किया जाएगा। इन 100 में से प्रथम को टैबलेट, द्वितीय को स्मार्टवाच, तृतीय को ब्लूटूथ ईयरफोन उपहार में दिया जाएगा। साथ ही चौथे स्थान से लेकर दसवें स्थान तक रहने वाले विद्यार्थियों को प्रतिक चिन्ह् प्रदान किया जाएगा। 11 से लेकर 100वें स्थान तक रहने वाले विद्यार्थियों को प्रशिस्ती पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर क्लासेज के माध्यम से गत वर्ष 12वीं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।