Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2024। कस्बे के आड़सर बास में स्थित वार्ड 33 के नागरिक तीन साल से पेयजल संकट से जूझ रहें है। मोहल्लेवासियों ने शनिवार को एकजुट होकर उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी से समाधान की गुहार लगाई है। नागरिकों ने उमा मित्तल के नाम तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा को समाधान के लिए ज्ञापन दिया। मोहल्ले के लोगों ने उन्हें बताया कि आड़सर बास के वार्ड 33 में बने सेवानाथ बगीची के पास बने जलहोज से सात दिन से सप्लाई पूर्णत: बंद है। अनेक बार यहां कार्यरत सप्लाई कर्मी से संपर्क करने के बावजूद सप्लाई चालू नहीं की जा रही है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि तीन साल से लगाातर मोहल्लेवासी विभागीय अधिकारियों को शिकायत करते हुए समाधान कर रहें है परंतु विभाग की अनदेखी व निष्क्रियता के कारण करीब 250 घरों की आबादी को पानी की सप्लाई सुचारू नहीं मिल पा रही है। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने जर्जर जलहोद की सुध लेने, हनुमान धोरा बूस्टर से वार्ड 36 कालूबास पानी की टंकी तक लोहे की लाइन डाली गई है जिसे शीघ्र जोड़ने, जलहोज से 4 इंची नई पाइपलाइन रेवंतराम नाई के घर से मूलसिंह राजपूत के घर तक एक वर्ष पूर्व डाली गई थी पाइपलाइन को शीघ्र जोड़ने, जलहोद को भरने के लिए वार्ड 36 में बने उच्च जलाशय से सप्लाई जोड़ने की मांगे भी रखी। अधिकारी राजवीरसिंह कड़वासरा ने इस पर संज्ञान लेकर जलदाय विभाग के मार्फत शीघ्र समाधान के प्रयास करने का आश्वासन दिया।