Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में बुधवार दोपहर करीब एक घंटे जमकर हंगामा हुआ। मुख्य बाजार में पालिका की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने के अभियान के दौरान हटाए गए ठेले और रेहड़ी वालों ने पालिका भवन पहुंच कर प्रदर्शन किया। इन्होंने स्थाई स्थान उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन भी दिया। नारेबाजी करते हुए रेहड़ी मालिकों ने 30 से अधिक जब्त की रेड़ियां लौटाने की मांग की। इन रेहड़ी, ठेले संचालकों ने प्रशासन व निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के खिलाफ रोष जताया। इनका आरोप था कि गत कई दशकों से हमारे परिवार की रोजी रोटी इसी से चल रही थी और पालिका ने व प्रशासन ने हमारे पेट पर लात मारकर रोटी छीन ली है। इन्होंने आरोप लगाया कि बड़े बिल्डर्स जिन्होंने नियमानुसार पार्किंग नहीं रख कर भवनों में पार्किंग के स्थानों पर भी दुकाने बनाकर बेच डाली है उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। ठेला संचालकों ने कहा कि बाजार में नियमविरूद्ध बने इन कटलों के कारण रास्ते जाम होते है और पालिका की गाज केवल गरीब पर गिरती है। इस दौरान माकपा के मुकेश ज्याणी, जावेद बहलिम, ताहिर काजी सहित अनेक ठेले संचालक मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठेले रेहड़ी वालों ने स्थाई स्थान उपलब्ध करवाने की मांग की, किया प्रदर्शन।