Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octtt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 फरवरी 2024। कबूतर, चिड़िया सहित अनेक पंछियों के कलरव से गूंजता प्रांगण अनायास ही प्रकृति प्रेमियों का ध्यान आकर्षित करता है। वहीं यहां आने वाले लोगों को बहुत सुहावना प्रतीत होता है। ये दृश्य नजर आता है क्षेत्र के गांव तोलियासर की भैरव नंदी गोपाल गौशाला में, जहां हजारों पंछियों के लिए कई मंजिला टावर बनाए गए है व सैंकड़ो मिट्टी के घोसलें टांगे गए है। इनमें हजारों की संख्या में पंछियों का निवास है और प्रतिदिन करीब 80 किलोग्राम चुग्गा यहां बरसाया जाता है। गत दिनों चुग्गे की किल्लत हुई तो व्यवस्थापक राजाराम राजपुरोहित ने ग्रामीणों के सामने चुग्गे का आग्रह रखा। राजाराम ने बताया कि दानदाताओं ने एक आग्रह पर चुग्गे का भंडार भर दिया है। दानदाताओं ने पंछियों पर अपार स्नेह जताते हुए मात्र 1 दिन में करीब 35 क्विंटल चुग्गा का एकत्रीकरण हुआ है। व्यवस्थापक ने बताया कि गौशाला में “अपना पैसा अपने हाथ” की व्यवस्था की हुई है जिससे दानदाता सीधे चारा, गुड़, चुग्गा की सेवा सहयोग भेजते है। अनेक प्रवासी दानदाता भी अपने विश्वासी व्यक्ति के साथ सामग्री सहयोग भेजते है। गांव के मालासिंह, चतुर्भुज सिंह, सीताराम, गणेश सिंह, राजाराम, हीरालाल सुथार सहित अनेक युवा सुबह सेवाएं देने यहां आते है। गौशाला समिति ने सभी दानदाताओं का आभार जताया। बता देवें ये गौशाला सरदारशहर रोड पर तोलियासर गांव के पास स्थित है। शनि, सरस्वती व गणेश मंदिर के साथ सुहावना परिसर यहां से गुजरने वालों का ध्यान खींचता है। यहां पौधारोपण अभियान भी दानदाताओं के सहयोग से चलाया जा रहा है। तहत लोग इसे देखने जाते है और सराहना भी करते है। समिति सदस्यों ने क्षेत्र वासियों को इस प्रांगण का अवलोकन करने का आग्रह किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दानदाताओं ने गौशाला में पहुंचाया चुग्गा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला के पूरे प्रांगण में टांगे गए है मिट्टी के घोंसले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कई मंजिला टॉवर में हजारों परिवार बस रहें है।