Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2023। जाखासर पुराना में कक्षा 9 की नाबालिग युवती का रास्ता रोककर उससे बदतमीजी करने और उसके भाई के साथ मारपीट करते हुए जातिसूचक गालियां देने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। पीड़िता ने पिता के साथ थाने आकर मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि 25 फरवरी, शनिवार की शाम करीब सवा चार बजे वह अपनी चचेरी बहन के साथ स्कूल से अपने घर लौट रही थी। रास्ते में जाखासर नया निवासी आरोपी भवानीसिंह, सुरेशसिंह, शक्तिसिंह, गोविंदसिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और रास्ता रोक लिया। भवानीसिंह ने हाथ पकड़ लिया व लज्जा भंग की नियत से छेड़छाड़ की। युवती का भाई मौके पर आया और बीच बचाव करने लगा तो आरोपियों ने उसके साथ साईकिल की चेन से मारपीट की। आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक गालियां दी इसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार के सुपुर्द कर दी है।