Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 14 अगस्त 2020। श्रीडूंगरगढ़ के सोनियासर शिवदानसिंह में अपनी सास के हिस्सा पांती के खेत में उनके रिश्तेदारों द्वारा जबरन काश्त बिजाई कर ली गई और इसकी जानकारी सुजानगढ़ के सडू छोटी निवासी जंवाई को हुई तो जंवाई ने आकर अपना विरोध जताया। इस पर सास के रिश्तेदारों ने जवांई की उसके पिता की जोरदार पीटाई कर दी। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल श्योराण ने बताया कि सडू छोटी निवासी प्रहलादराम ढ़ाका की सास एवं पत्नी गांव सोनियासर शिवदानसिंह में रहती है। दिनांक 31 जुलाई को सास के हिस्सा पांती में आए खेत पर उनके परिवार के अन्य लोग भंवरलाल, मींरा, कुंभाराम, मुनीराम और बाडेला निवासी महेन्द्र, मुकेश ने बिजाई कर दी। उसकी सास एवं पत्नी ने विरोध भी किया लेकिन आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए ढाणी में बंद कर दिया। इसकी सूचना जंवाई प्रहलादराम को मिली तो वह अपने पिता भंवरलाल ढाका के साथ गांव सोनियासर शिवदानसिंह पहुंचा। इनके आने पर आरेापियों ने इन बाप बेटों के साथ भी लाठियों से मारपीट की। आरोपियों ने पीडितों के पहने हुए गहने एवं मोटरसाईकिल भी छीन ली व अपने साथ ले गए। पारिवारिक मसला होने के कारण इतनें दिनों तक समाज की पंचायती हुई लेकिन अब आरोपियों के नहीं मानने पर पीडितों ने मजबूरी में मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को सौंपी गई है।