Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मई 2023। देर रात क्षेत्र में तेज धूलभरी आंधी आई और आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। करीब एक घंटे से अधिक पूरे अंचल में तेज हवाएं चली और खूब धूलभरी काली आंधी आई। घरों में मिट्टी के ढेर लग गए और दुकानों में सामानों पर रेत चढ़ गई। अलसुबह से देर तक नागरिक सफाई अभियानों में जुटें रहें।
बाल बाल बचे युवती के प्राण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आड़सर की पूर्वी रोही में स्थित गंगाराम जाट की ढाणी में तेज अंधड़ से करीब 11.30 बजे छत के लिए लगाए टीन शेड उड़ गए और उनके ऊपर रखे पत्थर व पट्टियां नीचे पलंग व कमरे में आ गिरे। पलंग पूरा क्षतिग्रस्त हो गया है और इसी पलंग पर सो रही गंगाराम की नवविवाहिता पुत्री राधा टिन शेड उखड़ने से हुई भारी आवाज से उठ कर दौड पड़ी। इससे पत्थर उसके ऊपर गिरने से बच गया व युवती के प्राण बाल बाल बच गए। हालांकि भय में दौड़ने के कारण वह दरवाजे से टकरा गई जिससे उसके सिर व कमर में हल्की चोटें आई है। युवती को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल से जांच के बाद छुट्टी देने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है। गंगाराम के खेत में टेण पशुओं के बाड़े तक उड़कर गए जिससे पशु भी रस्सियां तुड़वा कर भागे। गांव में अनेक किसानों के छप्पर, तुड़ी, चारा उड़ने के समाचार भी मिले है।
हेमासर व नोसरिया में टूटे पोल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोसरिया जीएसएस से जुड़े मिंगसरिया गांव के खेतों की रोही में सात पोल क्षतिग्रस्त हो गए है व इनमें से कई तो उखड़ कर जमीन पर लूढ़क गए है। इससे कई खेतों में बिजली संकट खड़ा हो गया है व किसान परेशान हो रहें है। वहीं गांव हेमासर में सती दादी फीडर में भी एक पोल गिर गया है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना देकर शीघ्र लाईन दुरस्त कर बिजली आपूर्ति करने की मांग की है।
मौसम विभाग का अलर्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को दिन में उमस व गर्मी ने नागरिकों को खूब सताया वहीं देर रात आए भयंकर अंधड़ ने भी परेशान किया। रात को तापमान में गिरावट आई और गर्मी का प्रकोप कुछ कम हो सका। मौसम विभाग ने गुरूवार को तेज आंधी के संकेत दिए थे परंतु आंधी बुधवार रात ही आ गई। आज भी धूल भरी तेज हवाओं के चलने के संकेत है और कल से पारा बढ़ेगा और एकबार फिर तेज गर्मी का एहसास होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक पोल हुए क्षतिग्रस्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों ने की क्षतिग्रस्त पोल बदलने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छत से पट्टी व पत्थर सरकने से जुड़े टीन शेड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आडसर की रोही में पलंग पर गिरे छत के पत्थर, पट्टी गिरी नीचे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोसरिया जीएसएस से जुड़े मिंगसरिया गांव की रोही में गिरे पोल।