Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाईम्स 6 मई 2021। कोरोना की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा गुरुवार को सख्त फैसला लेने के कयास सुबह से लगाये जा रहे थे। रात 10.30 बजे मुख्यमंत्री गहलोत ने बड़ा फैसला लेते हुए पूरे प्रदेश में 15 दिनों का सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। यह लॉकडाउन 10 मई सुबह 5 बजे से 24 मई शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश में विवाह समारोहों पर भी रोक लगा दी गयी है। 31 मई तक प्रदेश में कोई भी विवाह समारोह नही हो पाएंगे। राज्य की समस्त सीमाएं भी सील की जाएगी। राज्य में कोरोना के बेकाबू होते आंकड़ों पर अंकुश लगाने और कोरोना चैन तोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा यह कदम उठाया गया है। इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइन शुक्रवार सुबह तक जारी की जाएंगीं। प्रदेश में लॉकडाउन के लिए सुझाव देने वाले मंत्री समूह में नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, जलदाय मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा तथा चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग शामिल किया गया था। मंत्री समूह ने सख्त कदम उठाने की अनुशंषा की थी। और इसी अनुशंषा पर मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया है।