Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2021। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक केवल बालिकाओं के लिए प्रवेश अभी भी प्रारम्भ है। कस्बे में राजकीय रूपादेवी मोहता उच्च माध्यमिक विद्यालय के अधीन संचालित केजीबीवि में प्रवेशोत्सव अभी शुरू है। प्रधानाचार्य उमाशंकर सारण ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक वंचित वर्ग, अनाथ, बीपीएल, एस.सी., एस.टी., सीडब्ल्यूयूएसएन, ओबीसी व सामान्य वर्ग की छात्राऐं प्रवेश ले सकती है। बता देवें बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा संचालित इन आवासीय विद्यालय में छात्राओं को सभी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है। जिन बालिकाओं को प्रवेश लेना हो वे अवसर का लाभ उठाएं व अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।