Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवंबर 2022। कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार होने के साथ ही राजकीय विद्यालयों में नामांकन एवं उपस्थिति में वृद्धि करने के लिए राज्य सरकार ने बेहतरीन प्रयास कर रही है। गहलोत सरकार बच्चों की शिक्षा व सेहत में गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए लगातार स्कूलों के संचालन में सुधार कर रही है। ये बात आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ताल मैदान श्रीडूंगरगढ़ में प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने कही। गोदारा ने बताया कि सभी राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत करीब 69 लाख 21 हजार बच्चों को दूध सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को उपलब्ध करवाया जाएगा तथा कक्षा एक से 5 तक के बच्चों को 150 मिलीलीटर एवं कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को 200 मिलीलीटर दूध पिलाया जाएगा। गोदारा ने स्कूल के बच्चों को दूध की ग्लासें थमाई और यूनिफॉर्म का वितरण किया। स्कूल में उत्सव का माहौल नजर आया व ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी ईश्वरराम गरूवा, कुंभाराम ने विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य आदुराम जाखड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पालिका प्रतिपक्ष नेता प्रतिनिधि मनोज पारख, राजेश मंडा सहित स्कूल स्टॉफ मौजूद रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा ने वितरित की यूनिफॉर्म।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा के राजकीय विद्यालय में योजना का शुभारंभ सरपंच रामप्यारी देवी जाखड़, एसएमसी अध्यक्ष नंदलाल शर्मा ने किया। भागीरथ तावनिया, रमेश कुमार, खेताराम, सरजीत, दीपक सहित मौजिज ग्रामीण उपस्थित रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोदारा ने कांग्रेस सरकार की इस योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी।