Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मार्च 2023। नेताओं द्वारा की गई घोषणाओं को पूरा करवाने के लिए भी ग्रामीणों को पीछे पड़ कर संघर्ष करना पड़ता है लेकिन ऐसे दौर में श्रीडूंगरगढ़ प्रधान द्वारा गांव धीरदेसर चोटियान में की गई टयुबवैल की घोषणा के तीन दिनों में ही कार्य धरातल पर शुरू होना नेताओं के लिए नजीर बन गया है। गांव धीरदेसर चोटियान में कांग्रेस द्वारा गत 1 मार्च को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का कार्यक्रम किया गया था एवं इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर प्रधान कोटे से नए टयुबवैल की घोषणा की गई थी। शुक्रवार को इस टयुबवैल की खुदाई के लिए मशीन गांव पहुंच गई एवं प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा ने घोषणा के अनुरूप टयुबवैल निर्माण के लिए भूमिपूजन कर कार्य शुरू करवाया। इस मौके पर सरपंच रामचन्द्र चोटियां, पूर्व सरपंच मेघराज चोटिया, शेराराम चोटिया, प्रभुराम चोटिया, सरदाराराम चोटिया, प्रभुराम चोटिया, पूराराम चोटिया, गणेशाराम चोटिया, दुलाराम चोटिया, परमेश्वरलाल चोटिया, कानाराम मेघवाल, पूराराम मेघवाल, गोरुराम सोनी, परमेश्वर लाल नायक, लेखराम कमलिया, सांवरमल चोटिया, भूराराम नायक, रूपाराम नायक, सांवरमल चोटिया, कानाराम मेघवाल, नेमाराम मेघवाल, मामराज मेघवाल, बीजूसिंह शेखावत, मालाराम चोटिया, मदनलाल मेघवाल, मोहनलाल चोटिया, फूसाराम सोनी, कालू राम सुथार, मदनलाल सुथार, ओमप्रकाश सुथार सहित बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने प्रधान का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घोषणा के तिसरे दिन शुरू हुआ टयुबवैल का काम, ग्रामीणों ने जताया आभार।