Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ में विद्यार्थियों के लिए सोमवार सुबह दो खास खबरें। क्षेत्र के गांव रिड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान संकाय प्रारंभ हो रहा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने राज्य भर में सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त संकाय प्रारंभ करने के आदेश जारी कर दिए है। बता देवें गांव में लंबे समय से विज्ञान संकाय नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को अन्यत्र प्रवेश के लिए जाना पड़ता था जो अब कम हो सकेगा। अब रिड़ी सहित आस पास के गांवो के विद्यार्थियों को भी पास में ही विज्ञान विषय पढ़ने की सुविधा मिल सकेगी। वहीं दूसरी और बीएसटीसी व बीएड धारी विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है कि 4 साल के इंतजार के बाद आज से रीट की परीक्षा हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। छात्र http://rajeduboard.rajasthan.gov.in/reet2021 पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 8 फरवरी होगी। परीक्षा25 अप्रैल को दो पारियों में ली जाएगी।पहली पारी सुबह 10 बजे से 12.30 तक व दूसरी पारी दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक चलेगी।