Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2026। आड़सर बास में स्थित ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में होनहारों ने बेहतरीन परिणाम हासिल किया है। स्कूल की प्रधानाचार्य पार्वती शर्मा ने बताया कि यहां कॉमर्स संकाय में विद्यार्थियों ने स्कूल का नाम रोशन किया है। वाणिज्य वर्ग का शत प्रतिशत परिणाम रहा। वहीं प्रतिभाशाली मोहित शर्मा ने 95.20% अंक हासिल कर तहसील स्तर पर द्वितीय रैंक बनाई है। स्कूल में सेंकेड टॉपर कृष्णा मल ने 94.40% अंक हासिल किए है। विद्यार्थी रौनक मोरवानी ने 90% अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। शर्मा ने बताया कि कॉमर्स की कक्षा में 90% से ऊपर तीन विद्यार्थी रहें वहीं 85% से ऊपर 7 विद्यार्थी और 80% प्रतिशत से ऊपर 17 विद्यार्थी रहें है। इस संकाय के एचओडी की देखरेख में बच्चों को विषयों की बेहतर तैयारी करवाई गई। शर्मा ने बताया कि कला वर्ग में भी शत प्रतिशत परिणाम रहा। आधा दर्जन विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए और शेष सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए है। स्कूल प्रबंधन व स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई दी। विद्यार्थियों व अभिभावकों में उत्साह का माहौल रहा व दिनभर बधाइयों का दौर जारी रहा।