Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूगरगढ़ टाइम्स 20 जनवरी 2026। पंचायत चुनावों की आहट से गांवो में रौनक छा गई है। चुनाव की चर्चाएं बढ़ चढ़ कर होने लगी है व संभावित सरपंच, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदाताओं के रूझान आने लगे है। ग्राम पंचायतों के सक्रिय पूर्व जनप्रतिनिधि व वर्तमान जनप्रतिनिधि ही नहीं चुनावी रेस में नए व युवा भी नजर आ रहें है। गांव के चौक पर हथाई में संभावित नेता समय देने लगे है और मतदाताओं के मन टटोले जा रहें है। बड़े नेताओं ने भी अपनी तरफ से वर्चस्व कायम रखने के लिए अपने अपने हिसाब से बिसात बिछाए जाने की तैयारी प्रारंभ कर दी है। नेताओं ने सुगबुगाहट शुरू कर दी है व संभावित टिकिटार्थियों से बातचीत शुरू कर दी है। जिले में परिसीमन के बाद 89 नई पंचायतों का गठन हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 11 नई पंचायतें बनी है। यहां बड़ा बदलाव हुआ है व क्षेत्र में अब दो प्रधान होंगे तो जोर आजमाईश भी दुगुनी होगी। यहां रीड़ी में नए प्रधान के लिए जबरदस्त राजनीतिक माहौल बनना शुरू हो गया है वहीं श्रीडूंगरगढ़ में प्रधानी के लिए नए दावेदारों पर दारोमदार होगा। क्षेत्र में सरपंच चुनाव में 11 नई ग्राम पंचायतों के सरपंच पहली बार चुने जाएंगे। पूर्व में क्षेत्र में 53 सरपंच थे जो अब 64 होंगे। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में 31 व रीड़ी पंचायत समिति में 33 सरपंचों का चुनाव होगा। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में 19 वार्ड है और रीड़ी में 17 वार्ड होंगे। यहां कुल 15 वार्ड बढ़ गए है। पूर्व में यहां 21 वार्ड थे जो वर्तमान में 36 हो गए है। वहीं जिला परिषद बीकानेर में 29 से बढ़ाकर 41 सीटें कर दी गई है। जिससे श्रीडूंगरगढ़ में 4 से बढ़कर 7 सीटे हो गई है। यहां वार्ड 35 से लेकर 41 तक के लिए चुनाव होगा। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में जिला परिषद के वार्ड 35, 36, 37, 38 होंगे वहीं रीड़ी पंचायत समिति में वार्ड 39,40,41 होंगे। चुनावी समीकरणों की जांच पड़ताल शुरू हो गई है और दलों के कार्यकर्ता पूरी तरह से सक्रिय हो गए है।
25 फरवरी तक मतदाता सूची का प्रकाशन, आचार संहिता के दिन घटेंगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 25 फरवरी को पंचायती राज चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। संभावना है कि अंतिम प्रकाशन के बाद 28 फरवरी को चुनाव की आचार संहिता लागू होगी। न्यायालय के लगातार दबाव और आदेश है कि पंचायत और निकायों के चुनाव मार्च अप्रैल में कराएं जाएं। इसी को देखते हुए चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। संभव है कि इस बार पंचायत चुनाव की आचार संहिता 60 दिन की जगह 45 दिन या 30 दिन भी हो सकती है। क्योंकि पंचायत के तुरंत बाद निकाय चुनाव भी होने है। इसी लिहाज से निर्वाचन आयोग मतदाता सूचियों को तैयार करने के निर्देश जारी कर चुका है। एसआईआर को लेकर सारी तैयारी 14 फरवरी तक पूरी हो जाएगी। मतदाता सूची के प्राकशन के बाद चुनाव आयोग कभी भी आचार संहिता लागू कर सकता है। प्राय: ऐसा ही देखने में आया है।