Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसंबर 2021। गांव पूनरासर में श्रीजसनाथजी क्रिकेट प्रतियोगिता-11 का उद्घाटन मंगलवार शाम को भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने फिता काट कर किया। सारस्वत ने कहा कि सभी खिलाड़ी भाईचारे की भावना से खेलते हुए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा रखें और एकदूसरे की जीत को स्वीकार करते हुए उत्साह पूर्वक खेलें। सारस्वत ने प्रतियोगिता में 11 हजार की राशि का सहयोग आयोजकों को दिया। उद्घाटन के दौरान भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रमेश मूंधड़ा ने भी 11 हजार की राशि का सहयोग देते हुए भाजपा जिला महामंत्री कुंभनाथ सिद्ध, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, जगदीश प्रसाद के साथ मंच साझा किया। सभी वक्ताओं ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और गांव के गणमान्य नागरिक मुरलीनाथ सिद्ध, उत्तम नाथ सिद्ध, अन्नाराम हुड्डा उपस्थित रहें तथा सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। आयोजक दल के कार्यकर्ता सांवरनाथ, भरत सिद्ध, सुरेश नाई, देवाराम, ओमप्रकाश गोदारा, लाल नाथ, जोरनाथ, शंकर नाथ, मुन्नी नाथ, बजरंग नाथ, कैलाश स्वामी सहित अनेक युवा आयोजन में अपनी सेवाएं दे रहें है।
गुसाईंसर ने हराया लोरिंग क्लब पूनरासर को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उद्घाटन मैच लोरिंग क्लब पूनरासर और गुसाईसर बड़ा के बीच खेला गया जिसमें गुसाईंसर बड़ा ने 9 विकेट से जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में सेरूणा सीनियर ने डेलवा को 6 विकेट से हराया तथा तीसरे मुकाबले में आजाद क्लब पूनरासर ने पंत क्लब को शिकस्त दी।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के लिए आप आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ, जो आपको आस पास के समाचारों सहित आम जनजीवन से जुड़ी सभी खबरों से अपडेट रखता है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया अतिथियों ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन।