Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बेनीसर की निवासी एक युवती को बीकानेर बीछवाल थाने में गिरफ्तार किया गया है। युवती ने बीकानेर के निवासी एक युवक को हनीट्रेप में फंसा कर दस लाख रुपए की ब्लैकमेलिंग की थी एवं उसका मुकदमा दर्ज होने पर युवती को उसके सहयोगी युवक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। बीछवाल थानाधिकारी महेन्द्र दत्त शर्मा ने बताया कि बज्जू गांव के व हाल समता नगर बीकानेर निवासी श्यामसुदंर डेलू के साथ बेनिसर निवासी रेवंती उर्फ रितु गोदारा और उसके साथी श्रीमाधोपुर सीकर निवासी नितेश कुड़ी ने उसके कमरे पर पहुंच कर मारपीट की थी। मारपीट में घायल युवक श्यामसुंदर बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय में भर्ती है। मामले की जांच की गई तो मामला ब्लैकमेलिंग का सामने आया। परिवादी युवक ने पुलिस को बताया कि युवती गत चार वर्षों से उसके साथ रिलेशन में थी एवं इस दौरान उसने दस लाख रुपए भी ले लिए। अब रुपए वापस देने के बजाए और पैसे मांगने लगी एवं नहीं देने पर बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। अब युवती अपने साथी के साथ युवक के कमरे पर पहुंची एवं उसके साथ मारपीट की। सीआई ने बताया कि युवती वर्तमान में जयपुर रहती है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर शारदा कर रही है। विदित रहे कि इस युवती के खिलाफ बीकानेर में पहले भी हनीट्रेप के कई मामले चल रहे है।