Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2026। बड़ी कंपनियों में कानूनी, कॉर्पोरेट गवर्नेंस, और नियामक नियमों का कार्य संभालने का काम करने वाले सीएस किसी भी कंपनी के लिए सबसे महत्वपूर्ण पद होता है। इस पद के लिए पास की जाने वाली प्रोफेशनल डिग्री में भी बहुत कम प्रतिशत में बच्चे सफल हो पाते है।
वहीं श्रीडूंगरगढ़ की बेटी गरिमा बोथरा ने ये सफलता हासिल कर ली है। बुधवार को आए सीएस के परिणामों में गरिमा पुत्री बेबी देवी व कमल बोथरा सफल हुई है। गरिमा ने सीएस की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत की और उन्होंने एकाग्रता व लक्ष्य के प्रति समर्पण को ही सफलता की कुंजी बताया है। गरिमा ने टाइम्स को बताया कि परीक्षाओं की सारी तैयारी स्वयं श्रीडूंगरगढ़ में ही की है। वहीं इंटरर्शिप की तैयारी जयपुर में तथा कुछ ऑनलाइन क्लासेज के माध्यम से की है। गरिमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता के सहयोग, गुरूजनों की प्रेरणा और अपने दिवंगत दादा विजयराज बोथरा व दादी जतनदेवी बोथरा के आशीर्वाद को दिया है। परिणाम के बाद उनके परिवार में हर्ष का माहौल छा गया व मित्रगण सहित समाज के लोग उन्हें बधाई दे रहें है।