Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसंबर 2022। रेड कारपेट, बड़ा रेलवे लवाजमा, रेलवे सुरक्षा बल के बीच स्पेशल ट्रेन से रेल महाप्रबंधक विजय शर्मा दोपहर 2 बजे श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे। श्रीडूंगरगढ़वासियों ने एकजुट होकर बड़ी संख्या में रेलवे स्टेशन पहुंचे व शर्मा की पूरी टीम का स्वागत किया। महाप्रबंधक विजय शर्मा के साथ वाणिज्य प्रबंधक अर्चना श्रीवास्तव, सुरक्षा आयुक्त अरोमा सिंह, परिचालन प्रबंधक प्रणय प्रभाकर, संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर पुनीत चावला, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण, मंडल रेल प्रबंधक बीकानेर राजीव श्रीवास्तव एवं उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय एवं बीकानेर मंडल के अधिकारी उनके साथ रहे। श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन अधीक्षक राजेन्द्र सोनी के साथ श्रीडूंगरगढ़ का रेल स्टॉफ व्यवस्थाओं में जुटा रहा। नागरिक विकास परिषद ने क्षेत्र के सभी नागरिकों की ओर से महाप्रबंधक विजय शर्मा, बीकानेर रेल प्रबंधक राजीव श्रीवास्तव व अर्चना श्रीवास्तव का साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाया व श्रीफल देते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया। परिषद के उपाध्यक्ष विजयराज सेवग, मंत्री ललित बाहेती, पूर्व अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी, निर्मल पुगलिया, संजय करवा ने परंपरागत रूप से स्वागत किया। व्यापार मंडल श्रीडूंगरगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक व उपाध्यक्ष पवन कुमार मोदी, आमीन चौपदार ने व्यापारियों की ओर से फूल माला से शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, कांग्रेसी नेता विमल भाटी, भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं, साहित्यकार श्याम महर्षि उपस्थित रहें। बड़ी संख्या जागरूक नागरिक व संगठनों के सदस्य महाप्रबंधक के स्वागत में पहुंचे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागरिक विकास परिषद ने सभी नागरिकों की ओर से जीएम विजय शर्मा को साफा पहनाया, शॉल ओढाकर श्रीफल व पुष्प गुच्छ भेंट किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेड कारपेट पर भारी सुरक्षा व्यवस्था व रेलवे कर्मचारियों के साथ महाप्रबंधक शर्मा श्रीडूंगरगढ़ वासियों से मिले।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। महाप्रबंधक विजय शर्मा के साथ बीकानेर मंडल प्रबंधक राजीव श्रीवास्तव व अधिकारी अर्चना श्रीवास्तव का परिषद द्वारा स्वागत किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। व्यापार मंडल श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष श्यामसुदंर पारीक ने किया व्यापारियों की ओर से महाप्रबंधक का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में श्रीडूंगरगढ़ वासी महाप्रबंधक का स्वागत करने पहुंचे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेल महाप्रबंधक विजय शर्मा को लेकर आए बीकानेर रेल प्रबंधक राजीव श्रीवास्तव, श्रीडूंगरगढ़ में अगुवाई की स्टेशन अधीक्षक राजेन्द्र सोनी ने।