Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जनवरी 2021। गांव भोजास की रोही में आज शाम पड़े एक किसान के झोपड़े में आग लगने से घरेलू सामान के साथ मूंगफली बेचने से प्राप्त 52 हजार की नगदी भी जल कर राख हो गई है। गांव लखासर निवासी पूनमचंद पुत्र लालूराम मेघवाल का परिवार भोजास गांव की रोही में ट्यूबवैल पर काश्त करता है। आज शाम किसान परिवार खेत में पाइप लाइन बदल रहा था तभी झोंपड़े से लपटे उठते देखी। आस पास के किसानों सहित पूनमचंद उधर दौड़ पड़े परन्तु तब तक पूरे झोपड़े ने आग पकड़ ली और घरेलू सामान जल गया। पूनमचंद ने बताया कि वह मूंगफली बेच कर लाए हुए 52 हजार रुपए भी थैले में डाल कर टांगे थे जो इस आग में जल कर राख हो गए। किसान को आगजनी से भारी नुकसान हुआ लखासर सरपंच गोवर्धन खिलेरी भी मौके पर पहुंचे और प्रशासन को सूचित किया।