Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2021। कोरोना काल में जिले के मरीजों के लिए आई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र लगातार प्रयासरत है। शनिवार को कस्बे में आयोजित सफल रक्तदान शिविर के बाद आज श्रीडूंगरगढ़ के गांव धीरदेसर पुरोहितान में स्व. विमला देवी मेघवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके परिवार द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्घाटन 10 बजे राजकीय माध्यमिक विद्यालय में विधायक गिरधारीलाल महिया द्वारा किया जाएगा। परिजन मालूराम मेहरा व प्रधानाचार्य रामलाल मेहरा ने ग्रामीणों सहित आस पास के गांवो से भी रक्तदान कर किसी को जीवनदान देने के इच्छुक युवाओं से शिविर में आ कर रक्तदान करने का आह्वान किया है।