Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में भी बडे शहरों की तर्ज पर नजर चुकी, माल यारों के हालात बन गए है। यहां लगातार हो रही छोटी बड़ी चोरियों के कारण पुलिस के साथ साथ आम जन भी खासे परेशान है। हालत यह है कि सुबह कचरा बीनने वाले श्रमिकों द्वारा भी चोरियों को अंजाम दिया जा रहा है। हर रोज ना जाने कितनी छोटी बड़ी चोरियां हो रही है जो कि पुलिस के रिकॉर्ड तक पहुंच ही नहीं पा रही है। ऐसी ही एक घटना मंगलवार सुबह कैद हो गई मिस्त्री कुलदीप चौधरी के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में। कुलदीप चौधरी ने बताया कि उनके वर्कशाप पर नगरपालिका की खराब हुई कचरा संग्रहण टैक्सियां ठीक होने के लिए आई हुई थी। सोमवार सुबह कचरा बीनने वाली दो महिलाओं ने उन टैक्सियों में से सीटें, कवर एवं अन्य प्लास्टिक के सामान निकाल लिए व चोरी कर ले गई। बाद में सीसीटीवी चैक करने पर नगरपालिका ईओ को सूचना दी गई है एवं चोरी करने वाली महिलाओं की शिनाख्त भी कर ली गई है। ऐसे में संभव है कि ये महिलाएं चुराया हुआ सामान वापस दे दे एवं पालिका व वर्कशाप कर्मचारी भी पुलिस झंझट में नहीं जाते हुए रिपोर्ट नहीं दे। लेकिन वर्तमान हालात साबित कर रहे हैं कि क्षेत्र में अपने प्रतिष्ठानों, दुकानों, गोदामों व घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता बढ़ गई है। आप भी नीचे दिए गए विडियो लिंक में देखें कचरा बीनने वाली महिलाओं द्वारा खड़ी टैक्सियों में चोरी किए जाने की घटना।