Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2022। क्षेत्र में बिजली विभाग संबंधी समस्याएं लगातार बढ़ रही है और नागरिक बुरी तरह से परेशान हो रहे है। कस्बे के वार्ड 30 में सरदाशहर रोड के पास रहने वाले रामनारायण सारस्वत का परिवार करंट की दहशत में दिन गुजार रहा है। सोमवार शाम जो आए अंधड़ में सारस्वत परिवार के निवास स्थान के पास गली में खड़ा पोल गिर गया और उनके घर की छत का सहारा ले लिया है। बिजली लाइन के साथ गिरा बिजली का पोल परिवारजनों की जान पर आफत बन गया है। परिवार के सदस्य लगातार विभाग को पोल हटाने की गुजारिश कर रहें है परंतु विभाग से आज चार दिन बाद तक कोई कार्रवाई होते नजर नहीं आ रही है। परिजनों ने बताया कि पोल के सभी तारों में करंट दौड़ रहा है जिससे घर में डर का माहौल बना हुआ है और विशेषकर छोटे बच्चों का भय बना हुआ है। गली में पास पड़ौस के नागरिक भी पार्षद सहित बिजली विभाग से इसे अविलंब ठीक करने की मांग कर रहें है।