Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ के धनेरू गांव की रोही में बेसलाव तालाब के किनारे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार सुबह एक सभा करेंगे और उनके आगमन की तैयारियों का जायजा लेने मौके पर आज उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी पहुंचे है। मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को व्यवस्थाओं संबंधी निर्देश दिए। गहलोत के आगमन में बीकानेर व चुरू जिले का प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है और जिले के नेता भी सभा स्थल पर पहुंच कर तैयारियों का निरीक्षण कर रहें है। बता देवें आज मौके पर पंडाल सज रहा है और ग्रामीण उत्सुक होकर तैयारियों को निहार रहें है। ये क्षेत्र आबादी क्षेत्र से दूर है और 20-30 घरों की आबादी ढाणी रूप में ही है ऐसे में पास के गांवो के ग्रामीण भी प्रसन्न है कि मुख्यमंत्री के आने से यहां बाबा श्रीगंगापुरी मंदिर के आगे जंगल में मंगल हो रहा है तथा नागरिक इस उत्सव को देख कर प्रसन्न है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर व चूरू जिले का प्रशासन सीएम के आगमन की तैयारियों में जुटा है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी पहुंचे सभास्थल पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएम सभा के लिए मौके पर पंडाल सज रहा है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभा में मंच पर कोविड गाइड लाइन की पालना के निर्देश भी मंत्री भाटी ने मौके पर दिए।