Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ के नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा ने श्रीडूंगरगढ़ की लोकतांत्रिक मंदिर नगरपालिका भवन की सीढ़ियों पर शीश नवाया व मंत्रोच्चार के साथ आज अपनी कुर्सी संभाल ली है। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत भी उनके साथ पूजा पाठ में बैठे व पंडित विष्णुदत्त शास्त्री ने पूजन सम्पन्न करवाया। पदग्रहण के समय भाजपा के सभी नवनिर्वाचित पार्षद उनके साथ उपस्थित रहें। भवन के बाहर ढोल नगाड़ों से कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष का स्वागत किया। पुष्प वर्षा की गई व मानमल शर्मा ने इस शहर के विकास का संकल्प लिया। शर्मा ने कहा किसी जातिभेद, चुनावों के मनभेद भुला कर निष्ठा से सभी पार्षद शहर के विकास को प्रथम रखते हुए आने वाले 5 सालों में कार्य करें। शर्मा ने कहा कि वे शहर की सफाई व्यवस्था सहित सभी समस्याओं पर ध्यान देंगे। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूजन में पालिकाध्यक्ष के साथ भाजपा देहात जिलाध्यक्ष सहित सभी पार्षदों ने भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पदभार ग्रहण करवाने देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत भी पहुंचे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूजा पाठ से कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अध्यक्ष ने समपर्ण के साथ सेवा का संकल्प लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के विकास की डोर थामी मानमल शर्मा ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने श्रीडूंगरगढ़ के लोकतांत्रिक मन्दिर को शीश नवाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेंड बाजे से हुआ पालिकाध्यक्ष का स्वागत।