Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितम्बर 2021। कुश्ती, जूडो जैसे पहलवानी के खेलों में लंबे समय बाद अब श्रीडूंगरगढ़ का रूतबा बढ़ने लगा है। जिला स्तर पर रिकार्ड गोल्ड मैडलिस्ट वाली श्रीडूंगरगढ़ की टीम के पहलवानों ने अब राज्य स्तर पर भी अपना दबदबा कायम किया है। कस्बे की भारती निकेतन स्कूल के जूडो पहलवान ने अब प्रदेश स्तर पर गोल्ड मैडल हासिल कर लिया है। भारती निकेतन के जूडो प्रशिक्षक नितिन सिंह ने बताया कि स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता श्रीगंगानगर में आयोजित हुई। जिसमें 17 वर्ष आयुवर्ग में 90 किलो से अधिक भार वर्ग में भारती निकेतन के खिलाड़ी भैराराम ने गोल्ड मैडल जीता है। भैराराम ने कुल 4 फाईट खेली एवं नेशनल कैम्प के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। अब कैम्प में भी भैराराम को अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन देना होगा एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर वह नेशनल लेवल पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए खेलेगा। विदित रहे कि भारती निकेतन के जूडो खिलाडियों ने जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के विभिन्न आयु व भार वर्गों में कुल 6 गोल्ड मैडेल प्राप्त किए थे।
कुश्ती में दो बेटियों ने प्राप्त किए कांस्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जा रही प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का पहला समूह पूर्ण हो चुका है। इस समूह में अजमेर के ब्यावर में आयोजित किए गए राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में 14 वर्ष आयुवर्ग में भारती निकेतन की छात्रा खिलाडियों ने दो कांस्य पदक प्राप्त किए है। विद्यालय के कुश्ती प्रशिक्षक सिकंदरसिंह ने बताया कि विद्यालय की छात्रा पूजा ने 62 किलो भार वर्ग में तथा दमयंति ने 54 किलो भार वर्ग में प्रदेश स्तर पर कांस्य पदक प्राप्त किया है। विदित रहे कि जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भारती निकेतन ने विभिन्न आयु व भार वर्गों में 19 गोल्ड मैडेल हासिल किए थे।