Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octtt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2024। किसी भी राष्ट्र, समाज एवं धर्म की उन्नती तभी संभव है जब उस समाज के युवा सक्रिय होकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। सिद्ध युवा महासभा संस्थान द्वारा खेल प्रतियोगिता के माध्यम से समाज के युवाओं को एक जाजम पर लाने एवं उनमें समाजहित में सक्रियता का भाव लाने का प्रयास सराहनीय है। यह बात कही परमहंस संत सोमनाथ महाराज ने और मौका था सिद्ध युवा महासभा संस्थान द्वारा आयोजित द्वितीय श्री देव जसनाथजी शुटिंग वालीवाल प्रतियोगिता का। महासभा संस्थान संस्था के अध्यक्ष भगवाननाथ कलवाणियां ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ स्थित सिद्ध धर्मशाला में शनिवार एवं रविवार को आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में आस पास के जिलों एवं राज्यों से सिद्ध समाज की 36 टीमों ने भाग लिया। नाक आउट आधार पर हुए मैचों में श्री हंसोजी क्लब लिखमादेसर प्रथम, पूरल सती क्लब बेनीसर द्वितीय एवं शिव क्लब मलकीसर तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में बेस्ट शुटर शंकर कलवाणियां को एवं बेस्ट नेटर मनोज सिद्ध को चुना गया। सभी विजेताओं को रविवार रात को समारोहपूर्वक पुरस्कृत किया गया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के दौरान समाज के सैंकड़ों की संख्या में समाज के युवा एकत्र हुए एवं सामाजिक एकता पर बल देते हुए अपने अपने स्तर पर समाजहित में सक्रियता का संकल्प लिया। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचें एवं समाज के युवाओं को जागरूकता, एकजुटता का संदेश दिया।

लिखमादेसर ने पलटा इतिहास, किया खिताब अपने नाम।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2024। सिद्ध युवा महासभा संस्थान संस्था के अध्यक्ष भगवाननाथ कलवाणियां की पहल पर पिछले वर्ष शुरू हुई समाज स्तरीय शुटिंग वालीवाल प्रतियोगिता में इस वर्ष लिखमादेसर ने गत वर्ष का इतिहास पलट कर खिताब को अपने नाम किया। गत वर्ष प्रथम प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला भी हंसोजी क्लब लिखमादेसर एवं पूरल सती क्लब बेनीसर के बीच हुआ था। गत वर्ष रोमाचंक मुकाबले में पूरल सती क्लब ने हंसोजी क्लब लिखमादेसर को हराया था। इस वर्ष द्वितीय प्रतियोगिता में भी फाईनल मुकाबला इन्हीं दोनो टीमों के बीच हुआ लेकिन इस बार हंसोजी क्लब लिखमादेसर ने पूरल सती क्लब बेनीसर को हरा कर खिताब जिता है।

ये रहे सहयोगी, ये बने नींव के पत्थर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2024। सिद्ध समाज की समाज स्तरीय प्रतियोगिता में समाज के युवा ही सहयोगी बने है। अध्यक्ष भगवानाथ कलवाणियां ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन में राजुनाथ गोदारा नापासर, मुन्नानाथ सोऊ जोधपुर, ओंकारनाथ गोदारा तेजरासर, राधेश्याम सिद्ध लिखमादेसर, शिवनाथ तर्ड नाथूसर, बीरबलनाथ गोदारा तेजरासर, डालनाथ जाखड़ लिखमादेसर, किशननाथ बलिहारा रीड़ी, रामप्रताप बलिहारा रीड़ी, मांगीलाल ज्याणी कतरियासर, मदननाथ ज्याणी लिखमादेसर, पूर्णनाथ सिद्ध पूनरासर, मामराजनाथ कुकणा बम्बलू, मूलनाथ जाखड़ लिखमादेसर, मांगीनाथ सिद्ध ऊपनी, अमरचंद गोदारा ऊपनी आर्थिक सहयोगी बने है। वहीं संस्था की प्रबंध कार्य समिति सदस्यों ने भी सक्रियता से नींव की भूमिका निभाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर की टीम बनी सिद्ध समाज प्रतियोगिता में विजेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेनीसर की टीम बनी उपविजेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मलकीसर की टीम रही तीसरे स्थान पर।