Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-09-04 at 21.00.59
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितम्बर 2024। बीकानेर के जामसर थानाक्षेत्र में रिको इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित गोदारा प्लास्टर फैक्ट्री में एक नरेन्द्र सिंह की युवक की पीट पीट कर हुई हत्या के मामले में जांच अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी इंद्रकुमार ने श्रीडूंगरगढ़ के गांव बाडेला निवासी एक व्यक्ति के साथ तीन जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि फैक्ट्री मालिक एवं गांव बाड़ेला निवासी रामप्रताप गोदारा को, राजीयासर थानाक्षेत्र के गांव डीडवाना निवासी कृष्णलाल जाट को एवं छतरगढ़ के गांव करणीसर महादेववाली निवासी भागीरथ गोदारा के गिरफ्तार किया गया है। इनमसें से आरोपी भागीरथ को 2 सितम्बर को एवं रामप्रताव व कृष्णलाल को 3 सितम्बर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है एवं पुछताछ की जा रही है। विदित रहे कि इस मामले में बीकानेर के विरोध प्रदर्शन भी हुआ था एवं मृतक की पत्नी को सोलर प्लांट में नौकरी व 26 लाख रुपए के मुआवजे के बाद प्रदर्शन शांत हुआ था। मामले में तत्कालीन जामसर थानाधिकारी को लाईन हाजीर भी कर दिया गया था। इस मामले में मृतक नरेन्द्र सिंह के भाई गोपालसिंह ने फैक्ट्री मालिक रामप्रताप व उसके पिता किसनाराम मुनीम भागीरथ, मुकेश, किसनलाल व गिरधारी के खिलाफ नामजद हत्या करने का मामला दर्ज करवाया था।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खारा हत्याकांड में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रामप्रताप एवं कृष्णलाल।