Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसंबर 2022। मोमासर बास निवासी और नेपाल प्रवासी युवा व्यवसायी प्रवीण कुंडलिया ने विदेशी धरती पर गांव का गौरव बढ़ाया है। युवा प्रवीण पुत्र जयप्रकाश कुंडलिया ने कम्प्यूटर व्यवसाय में नई बुलंदी कायम की है। उन्हें कम्प्यूटर एसोसिएशन नेपाल का अध्यक्ष चुना गया है। कुंडलिया के स्थानीय मित्र व परिजन उन्हें बधाईयां दे रहें है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व कठिन परिश्रम को दिया है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित होकर अपना एक नया मुकाम हासिल करने के प्रयत्न करना चाहिए। उन्होंने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ उनके ह्रदय में बसता है और वे वर्ष में एक बार गांव जरूर आते है। इसके अतिरिक्त अनेक सामाजिक व पारिवारिक आयोजनों में भी शामिल होने के लिए गांव आते है।