Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 दिसम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन आगामी 30 दिसम्बर को सूना रहने वाला है क्योंकि बीकानेर रेलवे स्टेशन एवं बीकानेर ईस्ट रेलवे स्टेशन के बीच स्थित एक रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास बनाया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 29 दिसम्बर को गाडी संख्या 04856, रतनगढ-बीकानेर स्पेशल रेल रद्द रहेगी। इसी प्रकार 30 दिसम्बर को गाडी संख्या 04855, बीकानेर-रतनगढ स्पेशल रेल, गाडी संख्या 14898, हिसार-बीकानेर एक्सप्रेस रेल, गाडी संख्या 04831, बीकानेर-चूरू स्पेशल रेल, गाडी संख्या 04789, रेवाडी-बीकानेर स्पेशल रेल, गाडी संख्या 04790, बीकानेर-रेवाडी स्पेशल रेल रद्द रहेगी। इसके अलावा 28 दिसम्बर को प्रयागराज से चल कर बीकानेर आनी वाली ट्रेन बीकानेर तक ना जाकर रतनगढ़ तक ही संचालीत होगी। बीकानेर से रवाना होकर प्रयागराज जाने वाली ट्रेन बीकानेर के बजाए रतनगढ़ से प्रयागराज के लिए रवाना होगी। 30 दिसम्बर को श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर के मध्य केवल दिल्ली सराय रोहिल्ला से रवाना होकर बीकानेर जाने वाली ट्रेन और हरिद्वार से रवाना होकर बीकानेर जानी वाली दो गाडियां ही जाएगी और वह भी बीकानेर मुख्य स्टेशन नहीं जाकर बीकानेर ईस्ट तक ही जाएगी। वहीं 30 दिसम्बर को बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ आने वाली केवल एक गाड़ी दिल्ली सराय रोहिल्ला वाली ही होगी जो कि बीकानेर रेलवे स्टेशन से आधे घंटे की देरी से रवाना होगी।