Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में आज कॉन्स्टेबल पुनीत कुमार की अगुवाई में युवाओं ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया व अन्य युवाओं में भी नशा मुक्ति चेतना लाने के लिए प्रयास करने की बात कही। पुनीत कुमार ने बताया कि क्षेत्र में पान, गुटका, शराब का नशा युवाओं की दिनचर्या व स्वास्थ्य ही खराब नहीं कर रहा वरन उनके परिवार में असामाजिक माहौल के साथ अपराधों को बढ़ावा दे रहा है। इस बारे में क्षेत्र के युवा सजग हो जाए तो कई अपराधों को रोका जा सकता है व युवा शक्ति किसी सृजनात्मक कार्य में जुड़ सकती है। इस दौरान उपस्थित अमन, एडवोकेट पुखराज तेजी, एम.पी. कलवानिया, सादिक, तालिब, गोल्डन, करण जाड़ीवाल, अशोक स्वामी, मनीष, सुनील, मोहन, रामलाल, दिनेश, करण भार्गव ने सभी प्रकार के नशों से मुक्त रहने का संकल्प लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस थाने के प्रांगण में नशा मुक्ति का पैगाम देने एकत्र हुए युवा।

गोदारा का हुआ सम्मान, जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कैबिनेट मंत्री व राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी आज बीकानेर से नोखा पहुंचे। इस दौरान जगह जगह उनके स्वागत समारोह के आयोजन संपन्न हुए। गांव भामटसर में एक स्वागत समारोह में श्रीडूंगरगढ़ के कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा शामिल हुए। यहां आयोजकों ने गोदारा का सम्मान किया तथा उन्होंने आयोजकों व ग्रामीणों का आभार जताया। इस दौरान कुचौर से पंचायत समिति सदस्य श्रवण राम रिटोंड़ भी उपस्थित रहें।

जेतासर में भागवत की पूर्णाहुति, कल होगा हवन का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जेतासर में आज भक्तिरस धारा में ग्रामीणों ने गोते लगाए। गांव की शिव गौशाला के प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति हुई व कथावाचक भरतशरणजी ने श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन का भावपूर्ण वर्णन करते हुए सच्ची मित्रता का चित्र श्रद्धालुओं के चित्त में अंकित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में प्रत्येक मनुष्य को श्रीकृष्ण की तरह अपनी मित्रता निभानी चाहिए। संत ने कहा कि अज्ञानता के कारण संसार में हर व्यक्ति दुःखी है और सच्चे हृदय से भगवान की शरण ही इस दुःख का निवारण है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें और कथावाचक का सम्मान किया गया। गांव में शोभायात्रा भी निकाली गई तथा गुरुवार को कथा स्थल पर सामूहिक हवन का आयोजन किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जेतासर में कथा की पूर्णाहुति समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।