Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक 16 वर्षीय नाबालिग युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए युवती के 18 वर्षीय भाई ने पुलिस से अपनी बहन को ढूंढ लाने की गुहार लगाई और मामला थाने में दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि सालासर गांव की रोही में ईंट भट्टे पर काम करने वाले 18 वर्षीय रिंकु पुत्र सर्वेश कश्यप निवासी नगरिया,मैनपुरी, यु.पी. ने इसी भट्टे पर जमादार गोविन्द पुत्र संजुपाल निवासी नरोरी ऐटा पर आरोप लगाया है कि वह 21 जनवरी को उसकी बहन रूची को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। रिंकु ने पुलिस को बताया कि वे लगातार उसे ढूंढ रहें है परन्तु युवती का कुछ पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामनिवास के सुपुर्द की गई है।