Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2022। आजकल युवा वर्ग नशे व अपनी फिजूल खर्ची के लिए गलत कामों का शिकार हो रहें है और कम आयु में इन कारगुजारियों से शीघ्र पैसा कमाने के चक्कर में अपने जीवन की दशा व दिशा बिगाड़ लेते है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने सोमवार को तीन चोर गिरफ्तार किए व तीनों की उम्र 30 वर्ष से कम है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि बिग्गा गांव में हुई बोलेरो चोरी प्रकरण में जांच अधिकारी ने भावनदेसर थाना क्षेत्र राजलदेसर के तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 30 वर्षीय कालूराम पुत्र मोहनराम जाट निवासी भावनदेसर, 22 वर्षीय सोहनलाल पुत्र भुराराम जाट निवासी भावनदेसर, 20 वर्षीय राकेश पुत्र जग्गुराम जाट को हवालात में बंद कर दिया व न्यायालय में पेश किया जाएगा।