Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसम्बर 2022। सरकारी नितियों के कारण देश में खेती लगातार घाटे का सौदा बनती जा रही है एवं वर्तमान केन्द्र सरकार को जगाने एवं खेती को घाटे से बाहर निकालने के लिए देशभर के किसानों की गर्जना रैली सोमवार को दिल्ली में होगी। दिल्ली से पहले किसान अपनी मांगों को लेकर एवं एकता प्रदर्शित करने के लिए श्रीडूंगरगढ़ के किसान शनिवार को यहां भी गरजेगें। भारतीय किसान संघ के विद्युत विभाग प्रमुख तोलाराम जाखड़ ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के किसानों द्वारा धर्मास से ट्रेक्टर रैली रवाना की जाएगी और ट्रेक्टर रैली धर्मास से रवाना होकर रिड़ी, बाना होते हुए श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी। श्रीडूंगरगढ़ में घूमचक्कर, मुख्य बाजार, गौरव पथ, झंवर बस स्टैण्ड़ होते हुए पंचायत समिति के पास समाप्त होगी। जाखड़ ने बताया कि 19 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की मांगों को लेकर देश भर से एकजुट हुए किसान अपनी रैली करेगें। दिल्ली रैली में किसानों की लागत मूल्य से कम दर पर बाजार में फसल नहीं बिकेगी यह सरकार गारंटी देने, हर खेत को पानी देने, किसान सम्मान निधि को बढ़ाए जाने एवं कृषि उपकरणों पर से जीएसटी हटाने की मांग की जाएगी। श्रीडूंगरगढ़ और बीकानेर जिले से किसान दिल्ली जाने के लिए रविवार शाम पांच बजे सामूहिक रूप से रवाना होगें।