Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-03-02 at 14.56.06
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मार्च 2025। रविवार को स्कूल खोलने, स्टाफ को बुलाने के आदेश को लेकर शिक्षा विभाग में बवाल मच गया। आदेश में संशोधन किया गया फिर आदेश वापिस ले लिया गया। श्रीडूंगरगढ़ के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ईश्वरराम गरूवा की ओर से जारी आदेश से प्रदेश भर में बवाल मच गया। आदेश विधानसभा में कटमोशन की तैयारी के लिये दिया गया था। परंतु राजस्थान एज्युकेशन एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन (रीवा) ने स्कूलें खोलने, पूरे स्टाफ को बुलाने का आदेश अनुचित बताया। इस पर बवाल हुआ तो पहले संशोधन किया फिर आदेश निरस्त कर दिया गया। रविवार को श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश ने आदेश जारी कर स्कूलें खुली रखने का आदेश प्रत्याहरित किया।

पढ़ें खबर विस्तार से..

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विदित रहें ये जिस आदेश का जिक्र हो रहा है। वह बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक के अतिक्ति मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ईश्वरराम गरुवा की ओर से जारी किया गया था। एक मार्च यानी शनिवार को जारी इस आदेश में कहा गया कि चार मार्च को विधानसभा में शिक्षा विभाग की अुनदान मांगों पर कटौती प्रस्ताव प्रस्तुत होने हैं। ऐसे में इससे पहले रविवार को सभी स्कूल खुले रखें। सभी अधिकारी-कार्मिक स्कूलों में उपस्थित रहें। मोबाइल आवश्यक रूप से चालू रहें। इस पर रीवा ने इस आदेश पर आपत्ति जताते हुए स्कूलें खुली रखनें और स्टाफ को बुलाने पर आपत्ति जताई। रीवा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने इस आदेश का विरोध करते हुए शिक्षामंत्री, मुख्यमंत्री तक ज्ञापन भेजा। कहा, स्कूलें खुलवाने का आदेश निदेशक या संभागीय संयुक्त निदेशक के स्तर पर दिये गये किसी आधिकारिक निर्देश में नहीं है। अवकाश के दिन स्कूलें खुली रखने का आदेश देने में सीधे तौर पर राज्य सरकार ही सक्षम है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा ऐसा आदेश देना न केवल सक्षम क्षेत्राधिकार से बाहर है वरन कर्मचारियों-अधिकारियों को छुट्टी के दिन स्कूलें खुली रखने के लिए बाध्य करना उनके अवकाश अधिकारों का भी हनन है। जोशी ने आदेश जारी करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई की मांग भी उठाई।

फिर निकला संशोधित आदेश, तब भी स्कूलें खुली रखने को कहा:-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विरोध होता देख अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने संशोधित आदेश जारी किया। इस आदेश में भी स्कूलें खुली रखने को कहा गया। अलबत्ता अधिकारियों-कर्मचारियों को स्कूलें खुले रखने का निर्देश देने के साथ ही मोबाइल चालू रखने को कहा गया।

निदेशालय तक पहुंचा मामला आदेश निरस्त:-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संशोधन आदेश में भी स्कूलें खुली रखने को कहा गया तो कर्मचारी भड़क गये। शिक्षा निदेशालय में मामला पहुंचा। पड़ताल हुई और रविवार को आखिरकार श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश ने आदेश जारी कर स्कूलें खुली रखने का आदेश प्रत्याहरित किया।

ये बोले अधिकारी, मांगा क्षतिपूर्ति अवकाश व लघु यात्रा भत्ता:-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संयुक्त निदेशक गोविंद नारायण ने इस संबंध में कटमोशन के लिए कार्यालय खुले रखे जाते हैं। संभवतया गलती से स्कूलों का अंकित हो गया। इसके बाद में संशोधन जारी हो गया है। हालांकि संयुक्त निदेशक के मुताबिक एक मार्च शनिवार को ही उचित संशोधन हो गया जबकि वास्तविकता यह है कि मामला तूल पकड़ने के बाद रविवार दो मार्च को यह आदेश प्रत्याहरित किया गया। इस बीच कर्मचारी संगठन ने यह भी मांग उठाई कि चूंकि समय रहते आदेश वापस नहीं लिया गया ऐसे में इसकी पालना में जो लोग स्कूल पहुंच गये उन्हें नियमानुसार क्षतिपूर्ति अवकाश और लघु यात्रा भत्ता दिया जाए।