Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ में बुधवार सुबह 400 युवाओं को कोरोना के टीके लगने है जिसमें रजिस्ट्रेशन करवाने में जबरदस्त उत्साह है। टीकाकरण की लिंक पर मात्र 2 मिनट में 400 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाए व तुरंत ही रजिस्ट्रेशन बन्द हो गए। क्षेत्र से कई युवाओं ने फोन कर बताया कि रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है। टाइम्स द्वारा इसके लिए पड़ताल करने पर पता चला कि मात्र 2 मिनट में श्रीडूंगरगढ़ के रजिस्ट्रेशन पूरे हो गए। बता देवें 9 बज कर 11 मिनिट पर खुला और 9 बज कर 13 मिनिट पर स्लाट पूरा बुक भी हो गया। यहां युवाओं ने विभाग से टीकाकरण बढ़ाने की मांग भी की है।