Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 दिसंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में दो दिनों से एक युवक का शव पड़ा है और पोस्टमार्टम करवाने के लिए उसके परिजन नहीं आए हैं। मामला तहसील के गांव ऊपनी का है जहां बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक 21 वर्षीय युवक फांसी के फंदे पर झुल गया व अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों ने शाम 8 बजे पुलिस को सूचना दी तो मौके पर जाकर पुलिस ने शव राजकीय अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ की मोर्चरी में रखवा दिया। यहां आज गुरुवार को उसका पोस्टमार्टम होना था लेकिन पूरा दिन बीत जाने के बाद भी परिजनों के नहीं आने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। बता देवें गांव ऊपनी में बुधवार ख्यालीराम नायक के पुत्र चेतनराम ने फांसी ने लगा ली। मामले में क्या पेंच फंसा हुआ है इसका पता तो परिजनों के सामने आने पर ही लग पाएगा।