Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20260218-WA0088
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 फरवरी 2026। राजस्थान सरकार के 2026-27 के बजट की घोषणाओं के लिए श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने सरकार को धन्यवाद दिया। विधायक द्वारा धन्यवाद देने से क्षेत्र में कुछ बड़ा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सारस्वत ने बुधवार को बजट पर बोलते सीएम द्वारा गुसाईसर बड़ा में की गई ट्रोमा सेंटर निर्माण की घोषणा को याद किया। उन्होंने क्षेत्र में जिला अस्पताल व ट्रोमा सेंटर शीघ्र बनवाने की मांग की है। विधायक ने क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ करने के लिए अनेक मांगे रखी। विधायक सारस्वत ने जिला अस्पताल की घोषणा कर मरीज बेड संख्या 100 के स्थान पर 150 बेड करने,
शेरुणा की पीएचसी को सीएचसी में बदलने, जोधासर, इंदपालसर में स्वास्थ्य केंद्र के स्थान पर पीएचसी बनाने की बात कही। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पद स्थापित है वे मेडिकल कर्मी अपने प्रभाव का प्रयोग कर शहरों में आ जाते है, उन्हें गांव में रहने के लिए पाबंद करें। कुछ सरकारी डॉक्टरों ने निजी क्लिनिक खोल रखें है जिनमें वे जांच व दवाइयों में कमीशन कमा रहें है। ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जावे। ग्रामीण अंचल में विधायक सारस्वत ने चिकित्सा मंत्री से डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरने की मांग की है। श्रीडूंगरगढ़, गुसाईसर बड़ा, शेरुणा, दुलचासर, समंदसर, रीड़ी, बिंझासर, सुरजनसर, धीरदेसर चोटियान, ठुकरियासर गांव में खाली पड़े पदों पर भर्ती की जाए। सीएचसी में सोनोग्राफी व जांच मशीनें दी जाए।