Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ में बढ़ते कोरोना कहर के बीच एनसीसी कैडेट्स और स्थानीय प्रशासन ने बाजार में राउंड लिया ताकि आप घरों में सुरक्षित रहें। प्रशासन के साथ कैडेट्स ने कस्बे के बाजार में जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली के दौरान उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी व तहसीलदार महावीर बाकोलिया ने भी कैडेट्स के कदम से कदम मिलाए। सभी ने कस्बे के बाजार का राउंड लिया व कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का संदेश दिया। रैली के बाद कैडेट्स ने बाजार में बिना काम के घूमने वाले लोगों से समझाइश भी की व कोरोना मुक्त होने के लिए घर पर ही रुकने की अपील की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एनसीसी के विद्यार्थियों ने कोरोना मुक्त करने के लिए नागरिकों से कुछ दिन घर पर रुकने की अपील की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एनसीसी कैडेट्स के साथ स्थानीय प्रशासन ने बाजार में राउंड लिया, ताकि नागरिक कोरोना से सुरक्षित रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कैडेट्स ने बाजार में बेवजह नहीं घूमने की समझाईश भी की।