Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2022। नवरात्र की अष्टमी को आज घर घर कन्या पूजन के आयोजन हो रहें है। सेवा भारती समिति की पहल पर आज सामूहिक कन्या महापूजन का आयोजन सेवाधाम छात्रावास में किया गया है। शहर की कच्ची बस्तियों से बसों द्वारा बालिकाओं को यहां लाया गया व भोजन आदि के पश्चात पुन उन्हें घर तक पहुंचाया गया। अनेक स्वंयसेवियों ने परिवार सहित यहां कन्याओं का पूजन किया गया और भोजन करवाया। महापूजन आयोजन में 301 कन्याएं पहुंची और सभी को दक्षिणा दी गई थी। यहां सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर सेवाएं दी। इस अवसर पर उपस्थित परिवारों का आपसी स्नेह मिलन समारोह भी संपन्न हुआ।
ताकि छोटे बड़े का भेद मिटे, ये प्रबुद्ध जन उपस्थित रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा समिति के कन्या महापूजन आयोजन मे समिति के जिला मंत्री सुभाष शास्त्री ने कहा कि समिति का प्रयास है समाज में समरसता बने और छोटे बड़े का भेद नहीं रहें। इसलिए सभी कच्ची बस्तियों से बालिकाओं को लाकर उनका पूजन किया जाता है। कन्या महापूजन के इस आयोजन में अजीत सिंह का विशेष योगदान रहा। इस दौरान समिति के जिलाध्यक्ष इंद्रचंद तापड़िया, कोषाध्यक्ष पवन, गौसेवी जगदीश स्वामी, सेसोमू प्रधानाचार्य मनोज अग्रवाल, कुंभाराम घिंटाला, गिरधारीलाल जाखड़, भैंरूसिंह का बास हड़मानमल महिया, पवन कुमार तापड़िया, सीताराम सोनी, नंदकिशोर लखोटिया, गंगाराम डागा, सातलेरा गोपाल जाखड़, चाड़वास रामदेव गोदारा, ठुकरियासर ओमप्रकाश मोटसरा, लक्ष्मीनारायण भादू, सुनिता पटवारी, महेन्द्र सिंह, अमित आर्य, कन्हैयालाल जाखड़, शिवरतन सारड़ा, रणजीत बिहाणी, चांदरतन बाहेती, सीताराम सोनी, सुधा राठी, मुकेश अध्यापक, जोरवरसिंह, दयानंद विद्या निकेतन के विनोद, अशोक शास्त्री, बीकानेर के सौरभ सोनी, सीताराम पटवारी परिवार सहित उपस्थित रहें। सभी ने बालिका पूजन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भोजन मंत्र के साथ भोजन किया प्रारंभ, 301 बालिकाओं का किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कच्ची बस्तियों से बालिकाओं को बसों द्वारा लाकर किया पूजन।

मित्र मंडल ने किया 251 बालिकाओं का पूजन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करणी मित्र मंडल द्वारा करणी चौक मोमासर बास में कन्या भंडारे का आयोजन किया गया। यहां मंदिर में 251 कन्याओं का पूजन कर भोजन करवाया गया। मंडल के सदस्यों ने बताया कि यहां कन्या भंडारे का आयोजन गत चार वर्षों से लगातार किया जा रहा है। बीते कल सप्तमी को करणी माता के जन्मोत्सव पर धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में भव्य सजावट की और केक भी काटकर माता के भोग लगाया। मंदिर में रातभर जगराते का आयोजन किया गया और सुबह भंडारा संपन्न हुआ। मंडल के सभी सदस्यों ने अपनी सेवाएं दी व आयोजन को सफल बनाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धूमधाम से माँ करणी का जन्मोत्सव मनाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माता के मंदिर की भव्य सजावट की गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर प्रांगण में कन्या महापूजन का आयोजन किया गया।