Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का गांव बिग्गाबास रामसरा के युवाओं ने देशसेवा में सर्वाधिक भर्तियां लेकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है व अब इसी गांव के सरपंच लक्ष्मणराम जाखड़ ने आने वाले समय मे युवाओं की तैयारी के लिए गांव में बीकानेर जिले का श्रेष्ठ स्टेडियम बनाने का स्वपन साझा किया है। जाखड़ ने कहा कि हमारे गांव के युवा सर्वाधिक सेना व पुलिस सहित सैन्य बलों में भर्ती के लिए लगातार प्रयासरत है और बहुत से युवकों ने सफलता भी पाई है इन्हें गांव में ही तैयारी के लिए स्थान व मार्गदर्शन मिल सकें ऐसा प्रयास किया जाएगा। जाखड़ ने इस स्वपन को साकार करने के लिए ग्रामीणों को एकजुट होकर प्रयास करने की बात भी कही। जाखड़ ने ये विचार अमर शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में कही। गुरूवार शाम को आयोजित क्रिकेट फाइनल मैच में जोगलिया ने बिग्गाबास रामसरा को 20 रनों से हराया। फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच शिवा कुमार रहें और श्रेष्ठ एंपायर का खिताब हीरालाल सहू व शेरसिंह जाखड़ को दिया गया। समापन समारोह में सरपंच सहित लिछुराम सेवग, प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश शर्मा, मदनलाल आचार्य, मनोज, भंवरलाल, बाबूलाल ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया और विजेताओं को ट्राफियां दी गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेता टीम को सम्मानित किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच सहित गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।