Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
banner[1]
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के निवासियों, प्रवासियों व समस्त नागरिकों की सेवा में सतत संलग्न “श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स” का सातवां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। क्षेत्र की मीडिया जगत में इस बड़े अवसर पर आगामी 7 जनवरी, रविवार को आयोजित होने वाले “राष्ट्रीय कवि सम्मेलन” में देश भर के प्रख्यात कवि शामिल होगें। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों में आयोजन को लेकर खासा उत्साह है और मोबाईल, इंटरनेट पर सुने गए इन राष्ट्रीय कवियों को रूबरू होकर सुनने के लिए काव्य प्रेमी तैयार है। इस सम्मेलन में वीर रस के कवि राम भदावर, देशभक्ति के कवि व गीतकार सुदीप भोला, गीतकार अमन अक्षर, हास्य कवि सुनील व्यास, वीर रस के कवि शशिकांत यादव अपनी कविताओं से विभिन्न रस का प्रवाह मंच से श्रोताओं के ह्रदय तक करेंगे।  क्षेत्रवासी इस यादगार एवं ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनने के लिए तैयार है। 7 जनवरी, रविवार शाम 6 बजे से कस्बे के तेरापंथ भवन, धोलिया नोहरे में आयोजित होने वाले इस कवि सम्मेलन में प्रवेश नि:शुल्क है एवं महिलाओं के लिए अलग से बैठने की व्यवस्थाएं भी की गई है।
केन्द्रीय मंत्री होगें मुख्य अतिथि, वरिष्ठ पत्रकार करेगें अध्यक्षता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सातवें स्थापना दिवस पर 7 जनवरी को आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय कवि सम्मेलन की अध्यक्षता केन्द्रीय साहित्य अकादमी से पुरूस्कृत साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार मधु आचार्य ‘आशावादी’ करेगें। वहीं मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विशिष्ट अतिथि श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत एवं पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, मंगलाराम गोदारा होगें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्धजन शामिल रहेगें।