Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2023। कर्ज लेकर कमाने के लिए विदेश जा रहें युवाओं में शामिल श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गाबास का निवासी सलीम सऊदी अरब में फंस गया है। विदेश की धरती पर खाने के ही नहीं पीने के पानी के लाले पड़ गए है। सलीम को चुरू के एक एजेंट सुनील ने जो काम बताकर भेजा वह काम उन्हें नहीं मिला और जो रकम वो यहां से लेकर गए वो रुपए समाप्त हो गए है। सलीम पुत्र जमालद्दीन चुनगर ने टाइम्स को बताया कि जिस कंपनी में वह गया वह ना तो उन्हें घर भेज रही है ना ही तनख्वाह दे रही है। कपंनी काम भी नहीं दे रही है ना ही खाना पीना या पैसा दे रही है। पानी भी खरीद कर पीना पड़ रहा है जिससे उनके हालात खराब हो रहें है। उसने बताया कि चार माह से वो सऊदी में फंस गए है और उनके साथ झुंझुनू के भी कुछ युवा है। सभी बुरी तरह से परेशान होकर मदद की गुहार लगा रहें है। वे अपने परिजनों को वीडियो भेज कर बता रहें है कि वे किसी तरह से शासन प्रशासन से उनकी मदद करवाए। सलीम के अब्बू मस्कद रहते है और अम्मी जैतून बानो अपने छोटे बेटे सोनू बेटी जाहिदा सहित बेहद परेशान हो रही है। अम्मी नम आंखो से उस दिन को कोस रही है जिस दिन सलीम को विदेश कमाने के लिए रवाना किया। जैतून बानो सलीम की दुल्हन को देखकर आंसू छिपाने का प्रयास करते हुए भरे गले से बताया कि चुरू के एक एजेंट के कहने पर पड़ौसी व्यापारी से उधार लेकर सऊदी गया है। सोनू ने टाइम्स को बताया कि उसके भाई को मदद की जरूरत है और प्रशासन या कोई नेता मदद करें तो वह घर लौटकर आ सकें। सोनू ने बताया कि छोटी बहन जाहिदा व उसकी बीवी मायूस है और उसका बेसब्री से उसका इंतजार कर रही है। सोनू ने बताया कि उसका भाई सलीम 15 अप्रेल 2023 को रवाना हुए था परंतु वह परेशान है तो अब शुगर की मरीज अम्मी उन्हें घर बुलाना चाहती है। विदेश की धरती पर फंसे हमारे गांव के युवक की मदद के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स भी विधायक सहित स्थानीय नेताओं से अपील करता है।