Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जनवरी 2021। कोरोना महामारी ने विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा की गति को थाम सा दिया था। आज राज्य भर में 9 से 12 तक के विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचे है। विद्यार्थियों में उत्साह नजर आ रहा है व करीब 9 माह 18 दिन के बाद वे अपने स्कूल पहुंच कर प्रसन्न दिखाई दे रहें है। विद्यालयों में विद्यार्थी दो गज दूरी व मास्क के साथ विद्यालय आए है व हाथों को सेनेटाइजर से साफ करके विद्यालय में प्रवेश किया है। सभी शिक्षण संस्थानों द्वारा कोरोना गाइडलाइन को फॉलो किया जा रहा है। कक्षाओं में छात्रों को दूरी से बिठाया गया है व पीने के पानी के पास साबुन रख कर सफाई व्यवस्था दुरस्त करवाई गई है। आप भी देखें अंचल के विद्यालयों के फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में दो गज की दूरी के साथ बैठे है विद्यार्थी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यालय में 26-26 विद्यार्थियों के बेच बना कर कक्षा में बिठाया गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय विद्यालय ठुकरियासर में कक्षाओं में दो गज दूरी के साथ मास्क पहन कर पढ़ते विद्यार्थी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर में पीने के पानी की व्यवस्था को साफ सुथरा करवा कर साबुन से हाथ धोने की बात बच्चों को शिक्षक समझा रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में प्रधानाचार्य राजकुमार सोनी विद्यार्थियों से स्वयं गाइडलाइन का पालन करवा रहें है।