Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1 (55) (27)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2020। लाकडाउन का सीधा असर क्षेत्र में हर रोज होने वाले आपराधिक घटनाओं पर भी पड़ा है एवं पुलिस थाने में मुकदमें अप्रत्याशित रूप से कम हो गए है। लेकिन लाकडाउन नहीं मानने वाले लोग अभी भी अपराधों का केन्द्र बन रहे है। थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि बीदासर थाने के गांव ढढेरू निवासी मुनीराम जाट ने श्रीडूंगरगढ़ के गांव बिग्गा में होटल कर रखा है। लाकडाउन के दौरान मंगलवार को बिग्गा निवासी उमाराम मेघवाल एवं भागूराम मेघवाल उसके होटल में बैठ कर शराब पीने लगे। उसने मना किया तो आरोपी उसे धमकी देते हुए चले गए। रात को करीब 10 बजे आरोपी उमाराम, भागूराम, सोनूराम, थानाराम व अन्य तीन चार जनों के साथ उसके होटल पर आए एवं उसके साथ मारपीट की। आरोपियों की पिटाई से पीडित बेहोश हो गया एवं आरोपी उससे 32 हजार रुपए व सोने के गहने छीन कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।