Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2020। सोशल मीडिया के दुरुपयोग का मामला आज क्षेत्र में सामने आया है। फर्जी फेसबुक आईडी बना कर एक विवाहिता को बदनाम करने की साजिश का मुकदमा पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने सूरतगढ़ के बख्तावरपुरा निवासी रामनारायण कुम्हार के खिलाफ झूठी फेसबुक आईडी बना कर बदनाम करने, लज्जा भंग करने और मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ में लिखित रिपोर्ट दी है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है।