Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2023। गत बजट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य भर में 1000 नए महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा की गई थी। इस घोषणा के बाद प्रदेश भर के विधायकों में अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा इंग्लिश मीडियम स्कूलें खुलवाने की जंग मची थी और इस जंग में श्रीडूंगरगढ़ के विधायक को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 6 नए इंग्लिश स्कूल स्वीकृत करवाने में सफलता मिली है। विधायक गिरधारी लाल महिया ने बताया कि क्षेत्र में अभिभावकों और विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र में 9 और शहरी क्षेत्र में 4 नए इंग्लिश मीडियम स्कूलो कि अनुशंसा की गई थी। इनमे से ग्रामीण क्षेत्र में 4 और श्रीडूंगरगढ़ शहरी क्षेत्र में 2 नए स्कूलों की स्वीकृति तो मिल चुकी है एंव बाकियों के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। अब श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मोमासर बास स्थित राजकीय कोडामल डागा प्रावि नं. 2 को, कालुबास में राप्रावि नं.11, गोगामेड़ी को, ग्रामीण क्षेत्र में गांव देराजसर के राबाउप्रावि को, गांव धनेरू व सावंतसर के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों को व गांव मोमासर में राजकीय उच्च प्राथमिक बालिका विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम में रुपांतरित करने की स्वीकृति दिलवाई गई है। विदित रहे कि क्षेत्र में पहले से 18 इंग्लिश मीडियम स्कूल करवाये गए थे और 6 अब हो गए हैं। कुल 24 इंग्लिश मीडियम स्कूलों में से श्रीडूंगरगढ़ शहर में 3, मोमासर में 2 और अन्य 18 अलग अलग गांवो में 18 स्कूलों को इंग्लिश मीडियम में रूपांतरित कर दिए जाने के बाद क्षेत्र में बच्चों को सरकारी स्तर पर इंग्लिश मीडियम शिक्षा का मार्ग खुला है। नई स्वीकृतियां जारी होने के ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताते हुए जल्द से जल्द स्टाफ नियुक्ति करवाने व आवश्यकतानुसार भवन व अन्य संसाधन भी उपलब्ध करवाने की मांग की है। राज्य भर में दो वर्षों में खुले दो हजार इंग्लिश मीडियम स्कूलों में से अकेले श्रीडूंगरगढ़ में 24 स्कूल खुलने से क्षेत्रवासी विधायक का आभार जता रहे है।

इन गांवों में खुले सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अब नई स्वीकृतियों को मिला लिया जाए तो श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में नेशनल हाइवे, मोमासर बास, कालूबास कुल तीन स्कूल, मोमासर में दो एवं उदरासर, बरजांगसर, कल्याणसर नया, राजेडू, बाडेला, दुलचासर, बिग्गा, ठुकरियासर, पूनरासर, धीरदेसर चोटियान, देराजसर, धनेरू, सांवतसर, शेरूणा, रिड़ी, बाना एवं विधानसभा क्षेत्र के गांव बादनूं, साधासर, कुचौर आथूणी, कुचौर अगुणी, लालमदेसर बड़ा में कुल 24 स्कूल महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के रूप में संचालीत हो रहे है।