Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2021। बैंको से ऋण लेने और समय पर नहीं चुकाए जाने के कारण किसानों की जमीन कुर्क करना व उनकी निलामी करना बैंक के क्षेत्राधिकार में है। क्षेत्र में पीएनबी बैंक ने सख्ती प्रारम्भ कर दी है और रिड़ी शाखा प्रबंधक ने तहसील कार्यालय में ऋणशुदा भूमि की निलामी की गई है। निलामी रिड़ी निवासी ओमप्रकाश पुत्र मांगूराम उर्फ मांगीलाल मेघवाल के खेत की गई है। बोली लगाकर जमीन को सुमन मेघवाल ने खरीदा और इस दौरान रिड़ी शाखा प्रबंधक महेश यादव, गिरदावर अशोक मेघवाल, पटवारी सीताराम नाई मौजूद रहें। महेश यादव ने कहा कि रिड़ी शाखा में 220 किसानों के खाते ओवर डयू है ओर किसानों ने शीघ्र रोल ऑन खातों में जमा नहीं करवाया तो उनकी जमीनों पर भी निलामी निकाली जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नीलामी में बोली लगा कर खेत खरीदा सुमन मेघवाल ने।